
छत्तीसगढ़: ट्रेनी डीएसपी को मिली नई पोस्टिंग, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षकों (DSP Probationers) को जिला व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए नई पदस्थापना दे दी है। गृह विभाग द्वारा मंगलवार को आदेश जारी किया गया, जिसमें कुल 8 अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार सुमन जायसवाल, आकाश चौधरी, दानेश्वर प्रसाद साहू, निशांत कुर्रे, अजय कुमार नागवंशी, अमित कोसमा, सुमित चन्द्रा और आस्था शर्मा को 12 माह के जिला प्रशिक्षण के लिए विभिन्न जिलों में भेजा गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



