March 3, 2026
Chhattisgarh त्योहारी खरीदारी में राहत, बजट से अधिक सामान मिला

Chhattisgarh त्योहारी खरीदारी में राहत, बजट से अधिक सामान मिला

Sep 25, 2025

त्योहारी सीजन के बीच जीएसटी दरों में कमी और दामों में गिरावट का असर अब सीधे बाजार से लेकर घरों के बजट तक दिखने लगा है। लोग कह रहे हैं कि इस बार त्योहारी खरीदारी महंगाई के बोझ से राहत लेकर आई है और बजट के हिसाब से ज्यादा सामान घर लाने का मौका दे रही है।घरेलू बजट पर असरजितेंद्र और पद्मा देवांगन इस बदलाव से सबसे ज्यादा खुश नजर आए।

 

पद्मा ने बताया कि पहले उन्हें डिटर्जेंट और मसाले जैसे रोजमर्रा के सामान अधिक दाम देकर खरीदने पड़ते थे, लेकिन अब वही चीजें कम दाम में मिल रही हैं। उनके अनुसार, “हमारे घर के मासिक बजट में करीब 10 प्रतिशत की कमी आई है। यह सचमुच राहत है और त्योहारी समय में खर्च करने की क्षमता बढ़ गई है।”महिलाओं ने जताई खुशीत्योहारी खरीदारी का उत्साह दिखाते हुए सविता मौर्य और अनीता साकार नवरात्रि पर आयोजित किए जाने वाले कन्या भोज के लिए श्रृंगार सामग्री खरीदने आईं थीं।

उनका कहना है कि इस बार श्रृंगार सामग्री की कीमतें पहले से कम हैं, जिससे बजट में बचत हुई है। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि जीएसटी दरों में कटौती ने उन्हें न सिर्फ सभी आवश्यक वस्तुएं खरीदने का, बल्कि निर्धारित बजट से अधिक खरीदारी करने का अवसर भी दिया है। उनके अनुसार, “पहली बार लग रहा है कि त्योहारी सेल केवल विज्ञापन नहीं, बल्कि वास्तव में राहत देने वाली है।

 

“बाजार में रौनक और उपभोक्ताओं की राहतबाजारों में नजर डालें तो दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल पहले के मुकाबले अधिक है। व्यापारी भी मान रहे हैं कि दरों में कमी से बिक्री बढ़ी है। गृहिणियों और आम उपभोक्ताओं का कहना है कि इस साल त्योहारी सेल ने खरीदारी को आसान और सस्ता बना दिया है, जिससे त्योहारी बजट पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ा।त्योहारी छूट और सरकारी कटौतियों के कारण यह पहली बार है जब लोग खुलकर कह रहे हैं कि इस बार खरीदारी सिर्फ दिखावे की भागदौड़ नहीं, बल्कि असली मायनों में घर-गृहस्थी पर बड़ा असर डालने वाली राहत है।संभावित प्रभावदरों में कमी से बाजार में मांग बढ़ेगी, जिससे व्यापारियों की बिक्री में इजाफा होगा।

घरेलू बजट में राहत मिलने से उपभोक्ता ज्यादा खर्च करने में सक्षम होंगे।त्योहारों के मौसम में बढ़ती बिक्री अर्थव्यवस्था के लिए भी सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix