February 1, 2026
छत्तीसगढ़: सूरजपुर में नहर में बहे तीन महीने के मासूम, मां पर टूटा दुखों का पहाड़

छत्तीसगढ़: सूरजपुर में नहर में बहे तीन महीने के मासूम, मां पर टूटा दुखों का पहाड़

Jul 17, 2025

सूरजपुर, 17 जुलाई 2025: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां लगातार बारिश के बीच मगरिया नहर को पार करते समय एक मां के हाथ से उसका तीन महीने का मासूम बच्चा फिसलकर पानी में बह गया। यह हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के गेतरा गांव में मंगलवार को हुआ। इस घटना ने न केवल पीड़ित परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

पति की मौत के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने जा रही थी मां

जानकारी के अनुसार, गेतरा गांव की रहने वाली संगीता अपने दो बच्चों के साथ मगरिया नहर पार कर रही थी। वह अपने पति अमर सिंह (30 वर्ष) की आत्महत्या के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जा रही थी। संगीता अपने ढाई वर्षीय बच्चे का हाथ पकड़े थी और तीन महीने के बच्चे को गोद में लिए हुए थी। लेकिन दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण नहर का जलस्तर बढ़ा हुआ था, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

नहर में बिगड़ा बच्चे का संतुलन,मासूम बह गया

नहर पार करते समय संगीता के ढाई वर्षीय बच्चे का संतुलन बिगड़ गया। उसे बचाने की कोशिश में संगीता के हाथ से तीन महीने का बच्चा गोद से छिटककर तेज बहाव वाले पानी में गिर गया। पलक झपकते ही मासूम पानी के तेज बहाव में ओझल हो गया। संगीता ने अपने ढाई वर्षीय बच्चे को तो सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन छोटा बच्चा नहीं मिला।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, लेकिन सफलता नहीं

हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत DDRF(डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीम को मौके पर भेजा, जो रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। लेकिन करीब 12 घंटे बीत जाने के बाद भी बच्चे का कोई पता नहीं चल सका। डीडीआरएफ के अनुसार, बच्चे का छोटा आकार और नहर के तेज बहाव के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। आशंका जताई जा रही है कि बच्चा बहाव के साथ दूर बह गया हो।

पति की आत्महत्या के बाद एक और त्रासदी

इस हादसे ने संगीता और उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। एक दिन पहले ही संगीता के पति अमर सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पति की मौत का गम अभी ताजा था कि अब तीन महीने के बच्चे के नहर में बहने की खबर ने परिवार को और तोड़ दिया है।

हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix