
Chhattisgarh शराब घोटाला मामला: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की न्यायिक रिमांड दो दिन के लिए बढ़ी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की न्यायिक रिमांड दो दिन के लिए बढ़ा दी गई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) को चार्जशीट पेश करनी थी लेकिन एजेंसी ने अदालत से दो दिन का और समय मांगा है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी।

चार्जशीट दाखिल करने के लिए EOW ने माँगा अतिरिक्त समय
मामले में EOW को सोमवार को चार्जशीट दाखिल करनी थी लेकिन जाँच एजेंसी ने अदालत से दो दिन की मोहलत माँगा है। अदालत ने यह अनुरोध स्वीकार करते हुए चैतन्य बघेल और सह-आरोपी दीपेंद्र चौवड़ा की न्यायिक रिमांड दो दिन बढ़ाने का आदेश दिया है।
पहले 13 अक्टूबर तक थी रिमांड
अदालत ने इससे पहले दोनों आरोपियों को 13 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर भेजा था। अब रिमांड अवधि 15 अक्टूबर तक बढ़ाई गई है जिस दिन मामले की अगली सुनवाई तय की गई है।
पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिलीं: EOW
EOW अधिकारियों के मुताबिक चैतन्य बघेल से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। एजेंसी का दावा है कि आने वाले दिनों में जाँच का दायरा और बढ़ाया जाएगा जिससे कुछ अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की संभावना है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



