
Chhattisgarh में भारी बारिश 18 जिलों में अलर्ट
छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई जिलों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कोंडागांव जिले में तो बारिश का पानी सीधे स्कूल तक घुस गया, जिससे बच्चों को गंदगी के बीच पढ़ाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
कोंडागांव में स्कूल में घुसा नाले का पानी
बाजार पारा स्थित प्राथमिक उच्चतर माध्यमिक स्कूल में नाले का पानी भर गया। बारिश के कारण गंदा पानी कक्षाओं में फैल गया और बच्चों को उसी माहौल में पढ़ाई करनी पड़ी। जब मीडिया टीम स्कूल पहुंची तो शिक्षक कैमरे से बचते हुए नजर आए।

बिजली गिरने से मौत
बिलासपुर में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आईं। तीन लोगों पर बिजली गिरने से एक की मौत हो गई जबकि बाकी दो घायल हो गए।

मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने राज्य के 18 जिलों में अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों तक मौसम खराब रहने और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इससे जनजीवन पर और असर पड़ सकता है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



