
Chhattisgarh: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) के नाम पर बढ़ रही Cyber ठगी — पुलिस ने अलर्ट जारी किया
फर्जी BLO बनकर मांगी जा रही बैंक डिटेल और OTP
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने आम लोगों को ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)’ के नाम पर होने वाली नई साइबर ठगी को लेकर सतर्क किया है। ठग सरकारी एजेंसियों का रूप धारण कर लोगों को फोन कर रहे हैं और दस्तावेज अपडेट करने के नाम पर OTP व बैंकिंग जानकारी मांग रहे हैं।

कैसे दे रहे ठगी को अंजाम?
- साइबर अपराधी खुद को फर्जी BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) बताकर कॉल करते हैं।
- मतदाता सूची में आपका मोबाइल नंबर अपडेट करना है, ऐसा कहकर जानकारी मांगते हैं।
- कई मामलों में ठग बैंक से जुड़ी जानकारी या OTP लेने की कोशिश करते हैं।
- पीड़ित के मोबाइल या बैंक खाते पर तुरंत कब्जा जमाने की कोशिश की जाती है।
- रायपुर पुलिस ने जारी की सावधानी की अपील
रायपुर पुलिस ने स्पष्ट कहा है कि—
- कोई भी सरकारी अधिकारी कभी OTP या बैंक विवरण नहीं मांगता।
- SIR प्रक्रिया संबंधी अपडेट के लिए विभाग द्वारा केवल आधिकारिक माध्यम अपनाए जाते हैं।
- यदि इस तरह का कोई कॉल आए, तो तुरंत पुलिस या साइबर सेल को सूचित करें।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



