March 2, 2026
Chhattisgarh शराब घोटाला : Supreme Court से जमानत लेने वाले आबकारी अधिकारियों से ED की पूछताछ जारी

Chhattisgarh शराब घोटाला : Supreme Court से जमानत लेने वाले आबकारी अधिकारियों से ED की पूछताछ जारी

Oct 2, 2025

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई तेज हो गई है। ईडी ने घोटाले में संलिप्त बताए जा रहे आबकारी विभाग के अधिकारियों को समन जारी कर तलब किया है। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद ये अधिकारी अब ईडी दफ्तर में लगातार बयान दर्ज करा रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के बाद बढ़ी सख्ती

पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने घोटाले में आरोपित आबकारी अधिकारियों को जमानत दी थी। इसके बाद ईडी ने उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए बुलाना शुरू किया। पिछले तीन दिनों से ये अधिकारी रायपुर स्थित ईडी दफ्तर पहुंचकर पूछताछ का सामना कर रहे हैं।

बड़े एक्शन की तैयारी के कयास

ईडी के समन और लगातार हो रही पूछताछ से प्रदेश की सियासत में हलचल मच गई है। चर्चा है कि एजेंसी जल्द ही किसी बड़े एक्शन की तैयारी कर सकती है। घोटाले की राशि और इसमें शामिल अधिकारियों की संख्या को देखते हुए आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना है।

क्या है मामला?

बताया जाता है कि यह घोटाला करीब 3200 करोड़ रुपए का है, जिसमें आबकारी विभाग के कई अधिकारी और शराब कारोबारी शामिल बताए जा रहे हैं। घोटाले का खुलासा होने के बाद से ईडी लगातार जांच कर रही है और कई अहम सबूत जुटाए जा चुके हैं।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix