
Chhattisgarh में दिल दहला देने वाली पारिवारिक त्रासदी, बेटे की गोली मारकर हत्या, पिता ने की आत्महत्या
छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
देशी कट्टे से बेटे की हत्या
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता संतराम उइके (48) ने घरेलू विवाद के दौरान अपने बेटे शेखर उइके (22) पर देशी कट्टे से गोली चला दी। गोली लगने से शेखर की मौके पर ही मौत हो गई।

पत्नी भी हुई घायल
घटना के दौरान बीच-बचाव करने आई संतराम की पत्नी भी घायल हो गई। उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

हत्या के बाद पिता ने की आत्महत्या
बेटे की हत्या के बाद आरोपी पिता संतराम उइके ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की छानबीन कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



