
Chhattisgarh में नशे के खिलाफ Operation निश्चय 5 जिलों में 250 से अधिक जगह छापेमारी
छत्तीसगढ़ के पांच जिलों—बलौदाबाजार, गरियाबंद, रायपुर, धमतरी और महासमुंद—में तड़के सुबह 4 बजे से बड़े पैमाने पर नशे के खिलाफ छापेमारी का अभियान शुरू किया गया, जिसे ‘ऑपरेशन निश्चय’ नाम दिया गया है। इस अभियान का नेतृत्व आईजी अमरेश मिश्रा ने किया, जिसमें कुल 1800 से अधिक अफसर और जवान 143 से ज्यादा टीमों के साथ शामिल रहे।

इस एक साथ किए गए ऑपरेशन के दौरान करीब पौने तीन सौ लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 100 गिरफ्तारियां एनडीपीएस (Narcotics Drugs and Psychotropic Substances), आबकारी और आर्म्स एक्ट के तहत हुई हैं। छापेमारी में भारी मात्रा में हेरोइन, गांजा, शराब, नशीली दवाइयां और हथियार जब्त किए गए हैं।
यह छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ पहला जॉइंट ऑपरेशन है, जिसका मकसद इंटर डिस्ट्रिक्ट और इंटरस्टेट ड्रग्स स्मगलिंग नेटवर्क को तोड़ना और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है। रायपुर जिले में सबसे ज्यादा 70 जगहों पर छापे मारे गए, जहां कार्य काफी सफल रहा। पूरे ऑपरेशन में नशे के सौदागरों एवं अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है, जिससे क्षेत्र में नशे का कारोबार कमजोर होगा।

जब्ती हुई चीज़ें
- 16.042 किलो गांजा
- 13.06 ग्राम हेरोइन
- 842 ट्रामाडोल कैप्सूल
- 100 नाइट्रो टैबलेट
- 90 इंजेक्शन
- 70.4 लीटर देशी व महुआ शराब
- 10 से अधिक धारदार चाकू
विभिन्न जिलों में छापेमारी के दौरान कुल 270 से अधिक आरोपियों को पकड़ा गया, जिनमें से कई पर पहले से वारंट जारी थे। 31 फरार आरोपियों को भी पकड़ कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। 140 से ज्यादा लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई और 31 संदिग्धों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।
जिलावार कार्यवाही
- धमतरी में 43 स्थानों पर छापे, 16 गिरफ्तार
- रायपुर में 70 स्थानों पर छापेमारी, 24 गिरफ्तार
- बलौदाबाजार-भाटापारा में 44 स्थानों पर छापा, 27 गिरफ्तार
- महासमुंद में 61 स्थानों पर छापेमारी, 22 गिरफ्तारी
- गरियाबंद में 55 स्थानों पर छापा, 11 गिरफ्तार

ऑपरेशन का उद्देश्य
ऑपरेशन निश्चय’ का उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार को कड़ी चोट पहुंचाना, तस्करों और अपराधी नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त करना और युवाओं तथा समाज को मादक पदार्थों से सुरक्षित रखना है। यह अभियान केवल एक दिन का नहीं, बल्कि लगातार चलने वाला आंदोलन है।
पुलिस का संदेश
रायपुर रेंज पुलिस ने कहा है कि यह अभियान नशे और अपराध के खिलाफ लगातार जारी रहेगा। इसका फोकस अपराधियों को खत्म करना और नशे के जाल से युवाओं को बाहर निकालना है ताकि समाज एक सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की ओर बढ़ सके।
यह बड़ी कार्रवाई छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ एक नई शुरुआत बताई जा रही है, जिनसे अपराधी और तस्कर अब दबाव में आएंगे और कानून की पकड़ सख्त होगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



