March 3, 2026
Chhattisgarh:खेत की बाउंड्री पर करंट ने ली मासूम की जान, 6 साल के बच्चे की मौत

Chhattisgarh:खेत की बाउंड्री पर करंट ने ली मासूम की जान, 6 साल के बच्चे की मौत

Aug 29, 2025

मरवाही: छत्तीसगढ़ के मरवाही थाना क्षेत्र के करगीकला ग्राम पंचायत में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। खेत की बाउंड्री पर लगे बिजली के तार की चपेट में आने से 6 वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान गीत सिंह के रूप में हुई है।


खेलते-खेलते हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, गीत सिंह खेलते-खेलते खेत के पास पहुंच गया था। वहां बाउंड्री पर लगे बिजली के तार को छूते ही वह बुरी तरह झुलस गया। उसकी पीठ पर गंभीर जलन के निशान बने और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया।

फसलों की सुरक्षा के लिए लगाए जाते हैं करंट वाले तार
स्थानीय लोगों ने बताया कि किसान अपनी फसलों को मवेशियों और जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत की बाउंड्री पर बिजली का करंट प्रवाहित करते हैं। यह तार मवेशियों को झटका देकर फसलों को नुकसान से बचाते हैं। हालांकि, यही तरीका इस मासूम की जान लेने का कारण बन गया। मृतक बच्चे के पिता का नाम ईट लेस सिंह है। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही मरवाही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix