February 1, 2026
Chhattisgarh के Sarguja में नाबालिग के साथ गैंगरेप, सरपंच के भतीजे समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh के Sarguja में नाबालिग के साथ गैंगरेप, सरपंच के भतीजे समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Sep 4, 2025

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस जघन्य अपराध में शामिल चारों आरोपियों, जिनमें एक नाबालिग भी है, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना सोमवार (1 सितंबर 2025) की है, और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, सोमवार को 16 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने दोस्त के साथ बरगीडीह गई थी। देर शाम दोनों बेलकोटा की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान बेलकोटा नर्सरी के पास चार लोग—तीन युवक और एक नाबालिग—शराब पी रहे थे। नाबालिग लड़की को अपने दोस्त के साथ आते देख उनकी नीयत बिगड़ गई। आरोपियों ने दोनों को रोका और धमकाते हुए सड़क किनारे नर्सरी की ओर ले गए।

दोस्त को बंधक बनाकर की मारपीट, नाबालिग से गैंगरेप
आरोपियों ने पहले लड़की के दोस्त को बंधक बनाया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद नशे की हालत में चारों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपियों में से एक को पहचान लिया था। घटना के बाद वह घर पहुंची और अगले दिन मंगलवार को बतौली थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। पुलिस ने धारा 4, 6 पास्को एक्ट और 70(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया। बुधवार को चारों आरोपियों—विलसन खेस, कुनाल केरकेट्टा, संजय खेस (सभी बेलकोटा निवासी) और एक नाबालिग—को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि एक आरोपी सरपंच का भतीजा है।

कोर्ट में पेशी, तीन जेल और एक बाल सुधार गृह भेजा गया
सरगुजा के ASP अमोलक सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर अंबिकापुर न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने तीन आरोपियों को जेल भेज दिया, जबकि नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है। मामले की जांच अभी जारी है। हालांकि, स्थानीय पुलिस और अधिकारी इस मामले में ज्यादा जानकारी देने से बच रहे हैं।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix