March 20, 2026
Chhattisgarh में Cyber ठगी का नया मामला: किराए पर दिया बैंक खाता  पड़ा भारी, 8 लाख से ज्यादा की  ठगी

Chhattisgarh में Cyber ठगी का नया मामला: किराए पर दिया बैंक खाता पड़ा भारी, 8 लाख से ज्यादा की ठगी

Jan 27, 2026

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। सुपेला थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपने बैंक खाते को किराए पर देकर साइबर ठगी का हिस्सा बन गया। आरोपी को अब भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल हुआ खाता
पुलिस को गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से म्यूल अकाउंट की जानकारी मिली, जिसके आधार पर तत्काल कार्रवाई की गई। आरोपी गोपी राम देवांगन (पिता: भुनेश्वर राम देवांगन, उम्र 30 वर्ष), निवासी सोनिया गांधी नगर, जोन-01, सेक्टर-11, भिलाई खुर्सीपार, जिला दुर्ग ने जेना स्माल फाइनेंस बैंक की सुपेला शाखा में अपना खाता खुलवाया था। जांच में पता चला कि आरोपी जानबूझकर अपने खाते को म्यूल अकाउंट (ठगी की राशि प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल होने वाला खाता) के रूप में इस्तेमाल होने दे रहा था।

26 दिसंबर 2024 को आई 8 लाख से ज्यादा की राशि
पुलिस जांच के अनुसार, 26 दिसंबर 2024 को आरोपी के खाते में विभिन्न साइबर ठगी मामलों से अवैध रूप से 8 लाख 12 हजार 253 रुपये जमा किए गए। यह राशि ऑनलाइन धोखाधड़ी से प्राप्त हुई थी, और आरोपी ने छल-कपट से अवैध लाभ कमाने की कोशिश की। खाते को किराए पर देने या इस तरह इस्तेमाल करने से आरोपी खुद फंस गया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी
सुपेला थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी गोपी राम देवांगन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2) एवं 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस अब बैंक लेन-देन के रिकॉर्ड, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य संबंधित लिंक्स की जांच कर रही है। जांच का मकसद साइबर ठगी के अन्य आरोपियों और नेटवर्क तक पहुंचना है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix