February 1, 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की सख़्त कार्यवाही, 263 लोगों की जांच, 35 संदिग्धों के फिंगरप्रिंट लिए गए

छत्तीसगढ़ में अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की सख़्त कार्यवाही, 263 लोगों की जांच, 35 संदिग्धों के फिंगरप्रिंट लिए गए

Jun 11, 2025

दुर्ग, 11 जून 2025

दुर्ग जिला पुलिस द्वारा छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में यह अभियान आज सुबह 5 बजे से 7 बजे तक जिले के विभिन्न इलाकों में संचालित किया गया।

इस अभियान के तहत पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धमधा के नेतृत्व में थाना नंदनी नगर व थाना धमधा की संयुक्त टीम ने नंदनी टॉउनशीप एवं वार्ड क्रमांक 07 के रहवासी क्षेत्रों में छापेमारी की। कुल 263 लोगों की जांच की गई, जिनमें 35 संदिग्ध व्यक्तियों के फिंगरप्रिंट लिए गए।

वहीं, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के मार्गदर्शन में थाना दुर्ग, पद्मनाभपुर, भिलाई नगर व सुपेला की पुलिस टीमों ने गयानगर क्षेत्र में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाहरी क्षेत्र से आए 26 व्यक्ति चिन्हित हुए, जिनमें 03 हुगली (पश्चिम बंगाल) तथा 23 पश्चिम मिदनापुर के निवासी पाए गए। इन सभी व्यक्तियों के फिंगरप्रिंट लिए गए तथा उनके आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों की जांच एवं सत्यापन प्रक्रिया की जा रही है।

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की जांच कार्यवाही भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी ताकि राज्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके एवं अवैध प्रवासियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇

https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix