
छत्तीसगढ़ मानसून आपदा: सारंगढ़ में उफनते नाले में बह गई कार
रायपुर। लगातार हो रही बारिश से नदियां-नाले उफान पर हैं। सारंगढ़ में एक कार उफनते नाले को पार करने की कोशिश में बह गई। कार में सवार तीन लोगों ने तैरकर किसी तरह अपनी जान बचाई। यह लोग बरमकेला से ओडिशा जा रहे थे।

ग्रामीणों ने उन्हें नाला पार न करने की चेतावनी दी थी, लेकिन उन्होंने सलाह को नजरअंदाज कर दिया। परिणामस्वरूप कार तेज बहाव में फंस गई और बहने लगी।बताया जा रहा है कि नाले पर पानी 2-3 फीट ऊपर बह रहा था। इसके बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर पार कर रहे हैं। यह स्थिति हर साल वहां के अधूरे पुल के कारण खतरा बनी हुई है।

बरमकेला से ओडिशा को जोड़ने वाला विक्रम नाला वर्षों से अधूरे पुल की वजह से लोगों के लिए संकट बना हुआ है। इस विषय को विधानसभा में भी उठाया जा चुका है, लेकिन समाधान अब तक नहीं निकला है।इस बीच भारी बारिश को देखते हुए प्रदेश के 25 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है और प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



