
Chhattisgarh की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, मंत्री गजेंद्र यादव ने गुजरात के Model को अपनाने की दी दिशा
छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने हाल ही में अहमदाबाद में भास्कराचार्य अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना विज्ञान संस्थान का दौरा किया। यह दौरा तीन दिवसीय गुजरात प्रवास के तहत हुआ, जहां उन्होंने शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोध और तकनीकी उपयोग का अध्ययन किया।

मंत्री यादव ने बताया कि गुजरात में शिक्षा व्यवस्था को सशक्त और आधुनिक बनाने के लिए तकनीक का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छत्तीसगढ़ में भी इसी तरह की कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नई तकनीक से भी जुड़ सकें।
गजेंद्र यादव ने कहा कि प्रौद्योगिकी के माध्यम से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार संभव है, बल्कि दूर-दराज़ और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों तक भी बेहतर शैक्षणिक सामग्री पहुँचाई जा सकती है। इस दिशा में गुजरात के मॉडल का अध्ययन कर छत्तीसगढ़ में भी इसे लागू करने की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

इस अवसर पर शिक्षा विभाग के सचिव, संचालक लोक शिक्षण और गुजरात राज्य के अधिकारी भी उपस्थित थे। सभी ने गुजरात के विभिन्न प्रकल्पों और तकनीकी मॉड्यूल्स को गहराई से समझा और छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था के लिए उन्हें अनुकूलित करने पर चर्चा की।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



