February 1, 2026
Chhattisgarh की बेटी इंदु वर्मा को दिल्ली में मिलेगा विशेष सम्मान

Chhattisgarh की बेटी इंदु वर्मा को दिल्ली में मिलेगा विशेष सम्मान

Aug 12, 2025

बलौदाबाजार 12 अगस्त, 2025

बलौदाबाजार जिले के विकासखण्ड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत टेकली की निवासी इंदु वर्मा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन किया है। इंदु वर्मा को आगामी 15 अगस्त 2025 को दिल्ली में विशेष अतिथि सम्मान के लिए आमंत्रित किया गया है। यह सम्मान उन्हें देश की राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान, शिक्षा, खेल और सामाजिक क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए दिया जाएगा।

इंदु वर्मा ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा और खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर अनेक प्रतियोगिताओं में हुआ है और वे राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। गांव की साधारण परिवार से आकर इंदु ने जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी मेहनत और लगन आज रंग ला रही है, जिससे क्षेत्र के युवा एवं छात्राओं को प्रेरणा मिल रही है।

15 अगस्त के मौके पर दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में देशभर से चुनी गई प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इंदु वर्मा को विशेष मंच पर बुलाया जाएगा और उन्हें सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया जाएगा। इस उपलब्धि पर उनके परिवार, गांव तथा पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी और गर्व का माहौल है।

इंदु वर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और गांव के सहयोगियों को दिया है। उन्होंने कहा कि मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। जिला प्रशासन और ग्राम पंचायत ने भी उनकी उपलब्धि की सराहना की है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix