
Chhattisgarh: गुढियारी में सट्टा खिलाने वाले दो सट्टेबाज गिरफ्तार
डीसीपी नॉर्थ जोन के निर्देशन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकद और सट्टा सामग्री जब्त
रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट के डीसीपी (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशन में गुढियारी थाना पुलिस ने सट्टा और जुआ संचालन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खालबाड़ा, गुढियारी क्षेत्र में सट्टा पट्टी के माध्यम से जुआ संचालित करते हुए दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।
खालबाड़ा क्षेत्र में चल रहा था सट्टा का खेल
पुलिस को सूचना मिली थी कि खालबाड़ा, गुढियारी स्थित बांस के पेड़ के पास दो व्यक्ति सट्टा पट्टी के जरिए अवैध जुआ खेला रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी नॉर्थ जोन ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद थाना गुढियारी पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

रेड के दौरान दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
पुलिस की रेड कार्रवाई के दौरान दो व्यक्तियों को सट्टा लिखते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम नरेंद्र कोठले और वरुण सोनी बताया। पुलिस ने मौके से 22,290 रुपये नकद, 06 डॉट पेन, 02 बोर्ड और 25 नग सट्टा पट्टी जब्त की है।
जुआ प्रतिबंध अधिनियम के तहत मामला दर्ज
गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 41/26, धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार आरोपी
- नरेंद्र कोठले, पिता बाबूलाल कोठले, उम्र 32 वर्ष, निवासी मातारानी चौक, गुढियारी, रायपुर
- वरुण सोनी, पिता विष्णु सोनी, उम्र 30 वर्ष, निवासी शनि मंदिर के पास, राम सागर पारा, थाना आजाद चौक, रायपुर
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



