
Chhattisgarh: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जमीन विवाद में मारपीट और बलवा, आठ आरोपी गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पुराना गौरेला इलाके में जमीन विवाद को लेकर हुए हिंसक मारपीट और बलवा मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों पर गैर-जमानतीय धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप
मामला 4 सितंबर का है, जब पुराना गौरेला में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडों और घातक हथियारों से मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए थे।
गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ केस
घटना की गंभीरता को देखते हुए गौरेला थाना पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 191(3), 115(2), 296, 351(3) और 333 के तहत अपराध दर्ज किया था। यह विवाद खेरमाई चौक इलाके में दुकानों के कब्जे को लेकर हुआ था।
प्रदीप दुबे की शिकायत पर मामला दर्ज
पीड़ित प्रदीप दुबे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि व्यवसायी साजन अग्रवाल और उनके परिवार के सदस्यों ने जबरन हमला कर उनके घर पर धावा बोला और परिवार के साथ मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अग्रवाल परिवार समेत आठ लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी। जांच के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


