March 4, 2026
छत्तीसगढ़: RI प्रमोशन घोटाले में EOW ने 10 अफसर-कर्मचारियों पर दर्ज की FIR, दो को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: RI प्रमोशन घोटाले में EOW ने 10 अफसर-कर्मचारियों पर दर्ज की FIR, दो को किया गिरफ्तार

Dec 4, 2025

रायपुर:  पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) प्रमोशन परीक्षा में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का खुलासा होने के बाद आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने सख्त कार्रवाई की। एजेंसी ने 10 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जांच में 18 से अधिक लोगों की संलिप्तता सामने आई है और आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

घोटाले का विवरण

  • परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक हुआ।
  • कई अभ्यर्थियों को समान अंक दिए गए।
  • रिश्तेदारों को एक ही परीक्षा केंद्र पर बैठाया गया।
  • फेल अभ्यर्थियों को बाद में पास दिखाया गया।
  • OMR शीट पर मोबाइल नंबर लिखे मिलने और मैनुअल एंट्री से चयन सूची में नाम जोड़ने की घटनाएं सामने आई।

सात जिलों में 19 स्थानों पर छापे

EOW ने 19 नवंबर को सात जिलों के 19 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर तकनीकी और दस्तावेजी सबूत बरामद किए। एजेंसी का कहना है कि घोटाले का दायरा और बढ़ सकता है।

 

FIR में नामजद आरोपियों में शामिल हैं

  • प्रेमलता पद्माकर (तत्कालीन आयुक्त, सांख्यिकी)
  • हरमन टोप्पो (सहायक आयुक्त)
  • वीरेन्द्र जाटव (सहायक अधिकारी) – गिरफ्तार
  • आशीष प्रकाश ब्रजपाल (क्लर्क)
  • रामाज्ञा यादव (मानचित्रकार)
  • लीला देवांगन (RI)
  • ईश्वर लाल ठाकुर (बाबू)
  • हेमंत कौशिक – गिरफ्तार
  • जयंत यादव
  • राकेश डड़सेना (प्यून)

EOW ने बताया कि आगे और गिरफ्तारियां और पूछताछ जारी रहेंगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix