
Chhattisgarh: Durg पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं की ऑनलाइन तस्करी का किया भंडाफोड़, मुंबई से एक गिरफ्तार
दुर्ग, छत्तीसगढ़: दुर्ग पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली दवाओं की ऑनलाइन तस्करी करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने मुंबई से 28 वर्षीय मनीष कुमावत को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मनीष कुमावत पर प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट्स की बिक्री का आरोप है। उसने 7200 ऐसी टैबलेट्स की बिक्री के लिए अपने गूगल पे क्यूआर कोड के जरिए भुगतान प्राप्त किया था। यह दवाएं नशीली और प्रतिबंधित श्रेणी में आती हैं, जिनका दुरुपयोग गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकता है।
दुर्ग पुलिस ने इस ऑनलाइन तस्करी नेटवर्क की जांच के लिए विशेष टीम गठित की थी, जिसके बाद मनीष को मुंबई से हिरासत में लिया गया। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह गिरोह कितने समय से सक्रिय था और कितनी मात्रा में नशीली दवाओं की आपूर्ति की गई।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। मनीष कुमावत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



