
Chhattisgarh अब आवास योजना बेनिफिट राजमिस्त्री प्रशिक्षणार्थियों को
12 सितंबर 2025, 4:36 PM
महासमुंद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं और बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक अनूठी पहल शुरू की है। इस पहल के तहत ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के माध्यम से महासमुंद जिले के विकासखंड बसना के ग्राम हिरोबहार में 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण आयोजित किया गया था।

प्रशिक्षण का उद्देश्य और परिणाम
इस प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत के 27 ग्रामीण श्रमिकों ने भाग लिया, जिन्हें राजमिस्त्री के व्यावहारिक और तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ आधुनिक निर्माण तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जांजगीर-चांपा जिले के सिविल इंजीनियर बसंत और पियुष सिंह ने प्रशिक्षुओं को बुनियादी निर्माण कार्यों जैसे ईंटों की चिनाई, प्लास्टर और सजावटी कार्यों में कुशलता सिखाई। इसके अलावा, प्रशिक्षणार्थियों को ईंटों की गुणवत्ता जांचने, सीमेंट और रेत के सही अनुपात को समझने, और आधुनिक उपकरणों के उपयोग की बारीकियों से अवगत कराया गया।
प्रशिक्षण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष तारकेश्वर साहू और इस दौरान सिविल इंजीनियर बसंत सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। इस अवसर पर जिला प्रशासन ने प्रशिक्षुओं को आत्मविश्वास और तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर प्रदान करने का संकल्प लिया।

आवास योजना से जोड़ाव
प्रश प्रशिक्षण का एक प्रमुख उद्देश्य छत्तीसगढ़ सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से प्रशिक्षुओं को जोड़ना है। प्रशिक्षण के बाद इन नव-प्रशिक्षित राजमिस्त्रियों को ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों में शामिल करने की योजना बनाई गई है। इस पहल से न केवल श्रमिकों को कुशल रोजगार मिलेगा, बल्कि ग्रामीण विकास में भी तेजी आएगी। प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर अब ये प्रशिक्षु नई तकनीकों और निर्माण प्रणालियों को अपनाकर बेहतर गुणवत्ता वाले घर बना सकेंगे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



