
Chhattisgarh : Durg वैशाली नगर पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 11 गिरफ्तार
दुर्ग, 24 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में वैशाली नगर पुलिस ने शनिवार रात जुआरियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन में पुलिस ने रामनगर के जलाराम कैटरर्स के पीछे से 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया।

“काट पट्टी” जुआ खेलते पकड़े गए आरोपी
पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, आरोपी जलाराम कैटरर्स के पीछे एक सुनसान स्थान पर “काट पट्टी” नामक जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर सभी 11 जुआरियों को हिरासत में लिया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



