
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: 10 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव
रायपुर, 5 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने मंगलवार को एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 10 वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण विभागों के प्रभार बदले गए हैं।
2003 बैच की आईएएस अधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की जिम्मेदारी के साथ-साथ राजस्व और भू-अभिलेख विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह, 2003 बैच के ही आईएएस अविनाश चंपावत को सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव के साथ-साथ जन शिकायत निवारण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

सीजीएमएससी में बड़ा बदलाव
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (सीजीएमएससी) में दवा खरीदी घोटाले को लेकर विवादों में रही प्रबंध संचालक पद्मिनी भोई को उनके पद से हटा दिया गया है। उन्हें अब पेंशन एवं पंजीयक फर्म्स और संस्थाएं विभाग में संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह सीजीएमएससी का प्रभार आईएएस रितेश कुमार अग्रवाल को दिया गया है।
यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों में दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। सरकार के इस कदम से विभिन्न विभागों में बेहतर समन्वय और कार्य निष्पादन की उम्मीद की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



