
क्रिप्टो–शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, छठवीं पास शातिर गिरफ्तार
रायपुर। क्रिप्टो करेंसी और शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा और मासिक ब्याज का सपना दिखाकर 02 दर्जन से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी महज छठवीं पास है, लेकिन उसने खुद को शेयर मार्केट एक्सपर्ट और निवेश सलाहकार बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाया।
26 लोगों से 1.35 करोड़ की ठगी
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी कुलदीप भतपहरी ने IPO, NSE, MSEI, CDSL में निवेश के नाम पर 26 लोगों से कुल 1,35,14,000 रुपये ऑनलाइन और नकद रूप में ऐंठ लिए। शुरुआत में कुछ महीनों तक ब्याज देकर भरोसा जीता, फिर दिसंबर 2024 में फरार हो गया।
ऐसे खुला ठगी का खेल
प्रार्थी अमित दास ने थाना पंडरी में शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2021-22 में उसकी आरोपी से पहचान हुई थी। आरोपी ने खुद को शेयर मार्केट से जुड़ा निवेश सलाहकार बताया और “के.बी. प्लान” के नाम पर निवेश कराकर 15.60 लाख रुपये हड़प लिए।
एंटी क्राइम & साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट और थाना पंडरी पुलिस ने संयुक्त रूप से तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और लगातार रेड के बाद आरोपी को धर दबोचा।

इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से
- 01 कंप्यूटर सिस्टम
- 01 लैपटॉप
- 02 मोबाइल फोन
को जप्त किया गया है।
पहले भी जा चुका है जेल
पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी इसी तरह की ठगी के मामले में थाना टिकरापारा से जेल जा चुका है। उस पर पहले से धारा 420 भादवि का मामला दर्ज है।
दर्ज अपराध
थाना पंडरी में आरोपी के खिलाफ
- अपराध क्रमांक 18/2026
- धारा 318(4) बी.एन.एस.
के तहत केस दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
- कुलदीप भतपहरी
- पिता – मुन्ना भतपहरी
- उम्र – 38 वर्ष
- निवासी – धमतरी रोड, सतनाम ज्ञान देवपुरी, थाना टिकरापारा, रायपुर
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



