March 7, 2026
Chhattisgarh: Raipur court से undertrial कैदी फरार, पुलिसकर्मी को चकमा देकर भागा आरोपी

Chhattisgarh: Raipur court से undertrial कैदी फरार, पुलिसकर्मी को चकमा देकर भागा आरोपी

Aug 6, 2025

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोर्ट परिसर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक विचाराधीन कैदी पुलिस की हिरासत से फरार हो गया।NDPS एक्ट के तहत जेल में बंद आरोपी पारस साहू ने कोर्ट में पेशी के दौरान आरक्षक को चकमा देकर भागने में सफलता हासिल की। इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कोर्ट में पेशी के दौरान हुआ फरार

जानकारी के अनुसार, पारस साहू को कबीर नगर थाना पुलिस ने गांजा बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा गया था। बुधवार को उसकी सजा सुनाने के लिए विशेष एनडीपीएस कोर्ट में पेशी होनी थी। जेल से कोर्ट लाए गए पारस को एक आरक्षक बंदीगृह से कोर्ट रूम ले जा रहा था। इस दौरान लिफ्ट के पास भीड़ का फायदा उठाकर पारस ने आरक्षक को चकमा दिया और कोर्ट परिसर से फरार हो गया।

पुलिस की तलाशी बेकार, अधिकारियों में हड़कंप

पारस के फरार होने की खबर मिलते ही कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल तलाशी शुरू की, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई, जो तुरंत कोर्ट परिसर पहुंचे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पहले भी नशे के कारोबार में रह चुका है शामिल

पारस साहू का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी नशे के कारोबार में शामिल होने के आरोप में जेल की सजा काट चुका है। इस बार नए मामले में सजा सुनाए जाने से पहले ही उसने पुलिस को चकमा देकर भागने में सफलता हासिल की। इस घटना ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि किन परिस्थितियों में आरोपी पुलिस की हिरासत से भागने में सफल हुआ।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix