March 4, 2026
छत्तीसगढ़: आजाद हिंद एक्सप्रेस में अवैध vendors और Pantry Manager के बीच मारपीट, बिलासपुर GRP ने सभी को दबोचा

छत्तीसगढ़: आजाद हिंद एक्सप्रेस में अवैध vendors और Pantry Manager के बीच मारपीट, बिलासपुर GRP ने सभी को दबोचा

Aug 6, 2025

बिलासपुर। पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस में अवैध वेंडरों और पेंट्री मैनेजर के बीच विवाद और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ट्रेन में खाने का पर्चा बांटने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बिलासपुर जीआरपी ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

वेंडरों के पर्चा बांटने से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस में रायपुर स्टेशन से पहले कुछ अवैध वेंडर ट्रेन में चढ़कर खाने के पर्चे बांट रहे थे। पेंट्रीकार मैनेजर को जब इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया। इस बात को लेकर वेंडरों और मैनेजर के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

रायपुर स्टेशन पर बुलाए साथी, मैनेजर पर हमले की कोशिश

विवाद के दौरान वेंडरों ने अपने करीब आधा दर्जन साथियों को रायपुर रेलवे स्टेशन पर बुला लिया। जैसे ही ट्रेन रायपुर स्टेशन पर रुकी, वेंडरों ने पेंट्री मैनेजर पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि, पेंट्री स्टाफ ने एकजुट होकर वेंडरों को दबोच लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद सभी को पकड़कर ट्रेन के साथ बिलासपुर लाया गया।

वायरल हुआ मारपीट का वीडियो

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन के अंदर मारपीट की स्थिति साफ दिखाई दे रही है। इस वीडियो ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों में अवैध वेंडरों का खुलेआम प्रवेश और इस तरह की घटनाएं उनकी सुरक्षा के लिए खतरा हैं।

GRP ने दर्ज किया मामला, कार्रवाई शुरू

घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर जीआरपी ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix