March 23, 2026
चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की हत्या, कुल्हाड़ी से किया हमला

चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की हत्या, कुल्हाड़ी से किया हमला

Feb 5, 2026

गौरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले केंवची गांव में चरित्र शंका को लेकर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

बैगापारा में हुआ विवाद, जानलेवा बना झगड़ा

यह वारदात केंवची गांव के बैगापारा मोहल्ले की है। आरोपी पति राजेश बैगा अपनी पत्नी कुसुम कली बैगा के चरित्र को लेकर लंबे समय से संदेह करता था। बीती रात इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा।


कुल्हाड़ी के वार से मौके पर ही मौत

विवाद बढ़ने पर राजेश बैगा ने आपा खो दिया और अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में कुसुम कली बैगा को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


सुबह मिली पुलिस को सूचना, मौके पर पहुंची टीम

घटना की जानकारी सुबह गौरेला पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


आरोपी पति हिरासत में, पूछताछ जारी

पुलिस ने गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी पति राजेश बैगा को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix