February 15, 2026
चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, जंगल में फांसी पर लटकाकर आत्महत्या दिखाने की साजिश

चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, जंगल में फांसी पर लटकाकर आत्महत्या दिखाने की साजिश

Feb 15, 2026

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज, पति समेत दो आरोपी गिरफ्तार
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में चरित्र शंका के चलते पत्नी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पति ने पहले पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या की और बाद में अपने साथी के साथ मिलकर शव को जंगल में पेड़ से लटका दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जंगल में पेड़ से लटका मिला था महिला का शव
पुलिस के अनुसार, थाना बलरामपुर क्षेत्र के ग्राम झपरा-लातापानी के घने जंगल में 13 फरवरी 2026 की शाम एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूचक अनिल खलखो की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग क्रमांक 09/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की।
प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा था, लेकिन शव परीक्षण के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि
डॉक्टरों की टीम द्वारा किए गए विस्तृत पोस्टमार्टम में मृतिका बंधनी (उम्र लगभग 50 वर्ष), पति गुना राम, निवासी झपरा के शरीर पर गंभीर चोटों और खरोंच के निशान पाए गए। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि महिला की मृत्यु हत्यात्मक प्रकृति की है।

रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने मामले की दिशा बदलते हुए हत्या के एंगल से जांच शुरू की।

विवाद के बाद की बेरहमी से पिटाई
जांच में सामने आया कि आरोपी गुना राम अपनी पत्नी के घर से बार-बार बाहर जाने और कई दिनों तक वापस नहीं आने को लेकर संदेह करता था। घटना से एक दिन पहले मृतिका बलरामपुर बाजार गई थी और रात में घर नहीं लौटी। अगले दिन घर लौटने पर दोनों के बीच विवाद हुआ।
गुस्से में आरोपी ने पत्नी को धक्का देकर जमीन पर गिराया और बांस के डंडे, हाथ-पैर से बेरहमी से मारपीट की। मारपीट इतनी गंभीर थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

साथी के साथ मिलकर रची साजिश
हत्या के बाद आरोपी ने अपने परिचित लखन कुम्हरिया (50 वर्ष), निवासी झपरा, की मदद ली। दोनों ने शव को गांव से दूर जंगल में ले जाकर पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे और पुलिस गुमराह हो जाए।

हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों ने आरोपियों की साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

हत्या का मामला दर्ज, दोनों आरोपी रिमांड पर
पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बाद अपराध क्रमांक 35/2026 धारा 103(1), 238, 3(v) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix