March 2, 2026
छांटा मोड चौक पर शराब तस्करी का भंडाफोड़, 4,000 रुपये और 40 पौवा शराब जब्त

छांटा मोड चौक पर शराब तस्करी का भंडाफोड़, 4,000 रुपये और 40 पौवा शराब जब्त

Jul 27, 2025

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब कोचियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल के नेतृत्व में छांटा मोड चौक के पास रंगे हाथ पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 40 पौवा (7.2 लीटर) यूनिक मदिरा मसाला शराब और 4,000 रुपये की बिक्री राशि जब्त की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर रायपुर न्यायालय में पेश किया गया है।

मुखबीर की सूचना पर रेड, रंगे हाथ पकड़े गए कोचिया

27 जुलाई 2025 को गोबरा नवापारा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि छांटा मोड चौक, नवापारा के पास कुछ व्यक्ति एक सफेद चटाई के थैले में अवैध शराब रखकर बिक्री के लिए साधन का इंतजार कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अटल नगर), और नगर पुलिस अधीक्षक (अटल नगर) के निर्देश पर थाना प्रभारी दीपेश जयसवाल की अगुवाई में पुलिस और पेट्रोलिंग स्टाफ ने त्वरित कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान दो व्यक्तियों को रंगे हाथ पकड़ा गया, जिन्होंने पूछताछ में अपने नाम कुलदीप खंडेलवाल (24 वर्ष) और योगेंद्र निर्मलकर (35 वर्ष), दोनों निवासी तामासिवनी, थाना आरंग, जिला रायपुर, बताए।

जब्त सामग्री और कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एक सफेद चटाई के थैले में 40 पौवा (7.2 लीटर) यूनिक मदिरा मसाला शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 4,000 रुपये है, जब्त की। इसके साथ ही बिक्री से प्राप्त नकदी भी बरामद की गई। आरोपियों के पास शराब की बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। उनके खिलाफ थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 289/25, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों को गिरफ्तार कर रायपुर न्यायालय में रिमांड पर पेश किया गया है।

पुलिस की सख्ती, अवैध शराब पर नकेल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई को उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। गोबरा नवापारा पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) लगातार मुखबीरों और अन्य माध्यमों से सूचनाएं जुटाकर अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कस रही है। इस ऑपरेशन में सउनि हेमंत यादव, आरक्षक कशान रजा, आरक्षक हुलास साहू और पेट्रोलिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रायपुर पुलिस ने जनता से अपील की है कि अवैध शराब की बिक्री या तस्करी से संबंधित किसी भी जानकारी को तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाएं। पुलिस का कहना है कि ऐसी गतिविधियां समाज में नशे की लत को बढ़ावा देती हैं और कानून-व्यवस्था के लिए खतरा हैं। इस तरह की कार्रवाइयों से अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix