
रायपुर बंद को चैंबर ऑफ कॉमर्स का समर्थन नहीं, कल खुली रहेंगी सभी दुकानें और स्कूल भी खुलेंगे
रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा वीआईपी चौक में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की घटना ने राजनीतिक और सामाजिक माहौल को गर्मा दिया है। इस घटना के विरोध में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने राज्योत्सव से एक दिन पहले 31 अक्टूबर (शुक्रवार) को रायपुर बंद का आह्वान किया है।

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने बंद को नहीं दिया समर्थन
हालांकि, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स और प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने बंद को समर्थन देने से साफ इनकार किया है। चैंबर अध्यक्ष सतीश थोरानी ने कहा कि “चैंबर संविधान के अनुसार किसी भी प्रकार के बंद के समर्थन के लिए 48 घंटे पहले आवेदन आवश्यक होता है। हमें सूचना देर से मिली है, इसलिए शुक्रवार को सभी दुकानें अपने निर्धारित समय पर खुलेंगी।” वहीं, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि “हमें बंद को लेकर कोई सूचना नहीं मिली है। सभी प्राइवेट स्कूल सामान्य रूप से खुले रहेंगे।”
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



