March 2, 2026
चाकूबाज गिरफ्तार अवैध चाकू के साथ पकड़ा गया युवक

चाकूबाज गिरफ्तार अवैध चाकू के साथ पकड़ा गया युवक

Aug 14, 2025

रायपुर, 14 अगस्त 2025 — रायपुर शहर में अपराधियों पर नकेल कसने चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है।

शीतला मंदिर क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहा था युवक

दिनांक 14.08.2025 को थाना पुरानी बस्ती को सूचना प्राप्त हुई कि शीतला मंदिर, कुशालपुर क्षेत्र में एक युवक संदिग्ध रूप से अवैध चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना के अनुसार युवक की उम्र लगभग 18-20 वर्ष थी, जो सफेद छींटदार फूलबाह शर्ट और नीली जींस पहना हुआ था।

पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ने का प्रयास किया। आरोपी ने भागने की कोशिश की, परंतु पुलिस की सतर्कता से उसे वहीं धर दबोचा गया।

एक नग लोहे का चाकू बरामद, आरोपी गिरफ्तार

तलाशी के दौरान युवक के पास से एक नग लोहे का अवैध चाकू बरामद हुआ। युवक की पहचान मोहित यादव पिता संजय यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी रामनगर कर्मा चौक, काली मंदिर के पास, थाना गुढ़ियारी, जिला रायपुर के रूप में हुई है।

आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 336/2025, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्यवाहीयह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश देवांगन के मार्गदर्शन व पर्यवेक्षण में की गई।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix