
चाकू से वार करने वाले आरोपी मानिकचंद बरवे और उसके पुत्र गिरफ्तार
रायपुर पुलिस
दिनांक: 21/06/2025
रायपुर: थाना आजाद चौक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चाकू से हमला करने वाले आरोपी मानिकचंद बरवे और उसके पुत्र को गिरफ्तार किया। प्रार्थी सुरेंद्र निषाद, निवासी शिवनगर हांडीपारा, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 जून 2025 की रात्रि 23:30 बजे उनके भाई देवा निषाद अपने घर के पास बैठे थे, तभी मोहल्ले के आरोपी मानिकचंद बरवे और उसके पुत्र पुराजी ने रंजिश के चलते मां-बहन की अश्लील गालियां दीं। मानिकचंद ने देवा निषाद को पकड़ा और उसके पुत्र ने चाकू से उनके बाएं जांघ पर वार कर भाग गया।
प्रार्थी की शिकायत पर थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 162/25 धारा 296, 351(2), 118(1), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 21 जून 2025 को मानिकचंद बरवे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा, जबकि उसके नाबालिग पुत्र को बाल न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी:
- मानिकचंद बरवे, पिता पूरन लाल बरवे, उम्र 42 साल, निवासी शिवनगर शीतला मंदिर के पास, थाना आजाद चौक, जिला रायपुर।
- उसका पुत्र (अपचारी बालक)।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇
https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT



