March 2, 2026
चाकू लहराकर जनता को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार

चाकू लहराकर जनता को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Jul 19, 2025

रायपुर, 19 जुलाई 2025: रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा चाकू लहराकर आम जनता को डराने-धमकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से एक लोहे का चाकू बरामद किया गया है।

मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

आजाद चौक थाना पुलिस को दिनांक 19 जुलाई 2025 को मुखबीर से सूचना मिली थी कि रामकुंड उड़िया बस्ती रोड पर एक व्यक्ति चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी रतन महानंद उर्फ राज उर्फ काना को चाकू के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।

आरोपी से बरामद हुआ चाकू

पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया और उसके पास से एक लोहे का चाकू जब्त किया। आरोपी की इस हरकत से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 198/2025 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

आरोपी रतन महानंद उर्फ राज उर्फ काना (उम्र 21 वर्ष), जो रामकुंड उड़िया बस्ती, थाना आजाद चौक, रायपुर का निवासी है, को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। उसे आज, 19 जुलाई 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस की सक्रियता से जनता में राहत

आजाद चौक पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि इस तरह की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने में दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix