March 4, 2026
मेन रोड पर चाकू लहराकर लोगों को धमकाता युवक गिरफ्तार

मेन रोड पर चाकू लहराकर लोगों को धमकाता युवक गिरफ्तार

Dec 12, 2025

केरेगांव पुलिस की तत्परता से बड़ी घटना टली, आरोपी से धारदार चाकू जब्त

धमतरी। थाना केरेगांव क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को धारदार चाकू लहराते हुए लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना 10 दिसंबर 2025 की रात बाजारकुर्रीडीह मोड़, मेन रोड किनारे हुई। आरोपी की पहचान तुषार यादव (20 वर्ष), निवासी लसुनवाही कोटवार पारा, थाना केरेगांव के रूप में हुई है।

रात में गश्त के दौरान मिली सूचना
जानकारी के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर भीष्म कुमार अवस्थी अपने स्टाफ प्र.आर. 313 और आर. 660 के साथ देहात पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम कुकरेल के पास उन्हें मुखबिर द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना मिली कि बाजारकुर्रीडीह मेन रोड पर एक युवक धारदार चाकू लहराते हुए राहगीरों को डरा रहा है।

पुलिस टीम ने तुरंत दबिश दी
सूचना मिलते ही पुलिस टीम गवाहों चैनसिंग साहू और नीलकंठ नेताम को साथ लेकर तुरंत घटनास्थल पहुंची। आरोपी को चाकू हाथ में लेकर लोगों को धमकाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने मौके से धारदार चाकू जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया। उसके खिलाफआइपीसी की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि यदि समय पर सूचना न मिलती, तो कोई गंभीर घटना हो सकती थी।

 

*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix