
CGPSC भर्ती घोटाले पर High Court सख्त
राज्य सरकार से मांगी गई स्टेटस रिपोर्ट, अन्य उम्मीदवारों और अधिकारियों की भूमिका पर सवाल
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CG-PSC) भर्ती घोटाले के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की अपील पर कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने इस मामले में शामिल अन्य उम्मीदवारों और अधिकारियों की भूमिका की जांच पर राज्य सरकार से विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

कोर्ट की सख्त टिप्पणी
डिवीजन बेंच ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी करते हुए कहा कि पीएससी द्वारा चयनित कई उम्मीदवार अब भी डेडलॉक (गतिरोध) की स्थिति में हैं। कोर्ट ने सवाल उठाया कि आखिर चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी क्यों रही और अब तक दोषियों पर क्या कार्रवाई हुई है।
सभी अपीलों की संयुक्त सुनवाई का निर्देश
हाईकोर्ट ने इस मामले से संबंधित सभी अपीलों को एक साथ सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने के निर्देश भी दिए हैं। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह मामला सार्वजनिक भरोसे और सरकारी संस्थाओं की साख से जुड़ा हुआ है इसलिए जांच और सुनवाई दोनों में पारदर्शिता आवश्यक है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



