March 4, 2026
CGMSC घोटाला: मास्टरमाइंड शशांक चोपड़ा से ED की पूछताछ, 22 जनवरी तक रिमांड की मांग

CGMSC घोटाला: मास्टरमाइंड शशांक चोपड़ा से ED की पूछताछ, 22 जनवरी तक रिमांड की मांग

Jan 15, 2026

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) से जुड़े बहुचर्चित घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच तेज कर दी है। मामले के मुख्य आरोपी और मोक्षित कॉर्पोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा से ED द्वारा गहन पूछताछ की जाएगी। शशांक फिलहाल जेल में बंद हैं और उन्हें आज विशेष कोर्ट में पेश किया जा रहा है।


कोर्ट से रिमांड मिलने पर होगी विस्तृत पूछताछ

ED अधिकारियों के अनुसार, कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद शशांक चोपड़ा से घोटाले से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी। इस दौरान वित्तीय लेन-देन, संदिग्ध दस्तावेज, और मोक्षित कॉर्पोरेशन के संचालन के तरीकों की गहन जांच होगी।

22 जनवरी तक कस्टोडियल रिमांड की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, ED शशांक चोपड़ा की 22 जनवरी तक कस्टोडियल रिमांड मांगेगी। एजेंसी का मानना है कि लंबी पूछताछ से घोटाले में शामिल अन्य सहयोगियों, फाइनेंशियल चैनलों और शेल कंपनियों का भी खुलासा हो सकता है।

 

मोक्षित कॉर्पोरेशन पर गंभीर आरोप

कारोबारी शशांक चोपड़ा पर दवा और मेडिकल मशीनों की सप्लाई में भारी अनियमितताओं के आरोप हैं। जांच में सामने आया है कि CGMSC के अधिकारियों और निजी कंपनियों की मिलीभगत से सरकारी खरीद में बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया।

 

411 करोड़ का नुकसान, 27 दिनों में 750 करोड़ की खरीदी

CGMSC घोटाले में अधिकारियों और कारोबारियों ने मिलकर सरकार को करीब 411 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाया। हैरानी की बात यह है कि IAS और IFS अधिकारियों की कथित मिलीभगत से मात्र 27 दिनों में लगभग 750 करोड़ रुपए की खरीदी कर ली गई।

महंगे दामों पर खरीदी गई मेडिकल सामग्री

जांच में यह भी सामने आया है कि 8 रुपए में मिलने वाला EDTA ट्यूब 2,352 रुपए में खरीदा गया, वहीं 5 लाख रुपए की CBS मशीन 17 लाख रुपए में खरीदी गई। इसके अलावा मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन ने करीब 300 करोड़ रुपए के रीजेंट्स की भी खरीदी की।

 

अन्य कंपनियां और अधिकारी भी जांच के घेरे में

इस घोटाले में CGMSC के अधिकारी, मोक्षित कॉर्पोरेशन के अलावा रिकॉर्ड्स एंड मेडिकेयर सिस्टम, श्री शारदा इंडस्ट्रीज और सीबी कॉर्पोरेशन भी जांच के दायरे में हैं। ED को उम्मीद है कि शशांक चोपड़ा से पूछताछ के बाद घोटाले की कई और परतें खुलेंगी और अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई होगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix