
CGBSE ने जारी की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल, जानिए कब से शुरू होंगी परीक्षाएं
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने नया साल शुरू होने से पहले ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी 2026 से शुरू होगी, जबकि 10वीं बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी 2026 से प्रारंभ होगी।

मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि 12वीं बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक चलेगी। 10वीं बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक आयोजित होगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षा कार्यक्रम के दौरान होली के दिन कोई परीक्षा नहीं होगी। इस बार बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेशभर से लगभग 6 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



