
CG Weather : प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना, विदाई से पहले दिखेगा मानसून का असर
रायपुर. उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ से अगले दो-तीन दिनों में मानसून के लौटने की संभावना है. 24 सितंबर से 9 अक्टूबर तक मानसून की वापसी रेखा उत्तर-पश्चिम भारत में अटकी हुई थी. 10 अक्टूबर को एक ही दिन में यह मध्य भारत तक पहुंच गई है.

छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा जारी
शनिवार को यह रेखा वाराणसी, जबलपुर, अकोला, अहिल्यानगर और अलीबाग तक पहुंच गई है. अगले दो-तीन दिनों में यह उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ तक पहुंचने की संभावना है. मानसून की वापसी होने पर उत्तर-पूर्वी हवा का आगमन शुरू होगा. रायपुर के साथ सरगुजा और बिलासपुर संभाग में मौसम शुष्क हो जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मानसून की वापसी तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहेगी.
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



