
CG Weather : छत्तीसगढ़ से पूरी तरह विदा हुआ मानसून, अगले 2 दिनों तक साफ रहेगा मौसम
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब मानसून का पूरी तरह से अंत हो चुका है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई, जिससे मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए भी शुष्क मौसम की संभावना जताई है।
![]()
दिन में हल्की गर्मी, रात में बढ़ेगी ठंडक
जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के असर से सुबह और रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट शुरू हो रही है। आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में हल्की ठंडक का एहसास बढ़ेगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



