
CG News : नक्सलियों को बड़ा झटका, 8 लाख का इनामी माओवादी नेता ने किया आत्मसमर्पण
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से सुरक्षा बलों की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल 8 लाख रुपए के इनामी माओवादी नेता मंदा रूबेन ने बुधवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
कई बड़े घटना में था शामिल
मंदा रूबेन पर कई बड़े नक्सली हमलों और हिंसक घटनाओं में शामिल होने के आरोप थे। बताया जा रहा है कि लगातार सुरक्षा बलों की कार्रवाई और सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर उसने मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया।

इस साल इतने नक्सलियों ने किया है सरेंडर
01 जनवरी 2025 से अब तक माओवादी घटनाओं में शामिल 421 माओवादी गिरफ्तार हुए, 410 माओवादी ने आत्मसमर्पण किया एवं जिले में अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 137 माओवादी मारे गए हैं। इस प्रकार 01 जनवरी 2024 से अब तक माओवादी घटनाओं में शामिल 924 माओवादी गिरफ्तार हुए, 599 माओवादी ने आत्मसमर्पण किया एवं जिले में अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 195 माओवादी मारे गए हैं।



