February 2, 2026
Chhattisgarh Fraud: फर्जी शादी कार्ड का लिंक भेजकर एक लाख की ठगी, Contact List के लोगों को भी भेजा LINK

Chhattisgarh Fraud: फर्जी शादी कार्ड का लिंक भेजकर एक लाख की ठगी, Contact List के लोगों को भी भेजा LINK

Aug 11, 2025

बालोद — छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी का नया तरीका सामने आया है। सोशल मीडिया पर डिजिटल शादी निमंत्रण के नाम पर भेजे गए एक लिंक ने शहर के आमापारा निवासी को एक लाख रुपये की चपत लगा दी। इतना ही नहीं, ठग ने पीड़ित के मोबाइल के कांटेक्ट लिस्ट में मौजूद लोगों को भी वही लिंक भेज दिया।

कैसे हुई ठगी

पीड़ित शिवकुमार देशलहरे ने बताया कि उन्हें एक डिजिटल शादी कार्ड का लिंक भेजा गया। जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया, उनका मोबाइल हैंग हो गया। कुछ ही देर में उनके बैंक खाते से 10-10 हजार की किश्तों में कुल एक लाख रुपये का ट्रांजेक्शन हो गया।

खाता बंद और शिकायत दर्ज

घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने बैंक का खाता बंद करवाया और साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच जारी है और पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

साइबर ठगों का नया तरीका

विशेषज्ञों के अनुसार, यह ठगी का एक नया पैटर्न है जिसमें सोशल इंजीनियरिंग और मोबाइल हैकिंग दोनों का इस्तेमाल किया जाता है। ठग लिंक पर क्लिक करवाकर मोबाइल का एक्सेस ले लेते हैं और बैंकिंग ऐप्स का उपयोग कर पैसों की निकासी कर लेते हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix