
Raipur Police में पदोन्नति का जश्न, DIG–SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने 8 ASI को लगाए स्टार
रायपुर। नववर्ष की शुरुआत रायपुर पुलिस के 8 अधिकारियों के लिए खास सौगात लेकर आई। सहायक उपनिरीक्षक (ASI) पद पर कार्यरत 8 पुलिस अधिकारियों को उपनिरीक्षक (SI) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। सिविल लाइन स्थित सी/04 भवन के सभाकक्ष में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने सभी पदोन्नत अधिकारियों के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया।

ये अधिकारी हुए पदोन्नत
पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में —
अतुलेश राय, झाम सिंह राजपूत, देव कुमार वर्मा, दीपक कुमार साहू, हरीशचंद्र द्विवेदी, राजेन्द्र प्रसाद गौतम, राधेश्याम सोनबेर (साहू) एवं चंद्रिका प्रसाद साहू शामिल हैं।

SSP ने दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम के दौरान DIG–SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने सभी नवपदोन्नत उपनिरीक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि नए पद के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर रायपुर पुलिस के अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं पदोन्नत अधिकारियों के परिवारजन भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



