March 3, 2026
CBI ने मुआवजा घोटाले में लिया बड़ा एक्शन, SECL और राजस्व विभाग के अफसर जांच के घेरे में

CBI ने मुआवजा घोटाले में लिया बड़ा एक्शन, SECL और राजस्व विभाग के अफसर जांच के घेरे में

Nov 26, 2025

रायपुर। कोयला क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण के दौरान हुए मुआवजा घोटाले को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि जमीन अधिग्रहण में भारी अनियमितताएं की गईं, जिसके चलते SECL (South Eastern Coalfields Limited) के कुछ अधिकारियों और राजस्व विभाग के कर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। CBI अब सभी संबंधित दस्तावेज, मुआवजा अनुमोदन फाइलें और भुगतान रिकॉर्ड खंगाल रही है।

लाखों-करोड़ों के मुआवजे की बंदरबांट का आरोप

सूत्रों के अनुसार, जिन जमीनों का बाजार मूल्य बेहद कम था, उन्हें अलग-अलग तरीके अपनाकर अत्यधिक मूल्यांकन दिखाया गया। इसके बाद इन जमीनों के मालिकों को लाखों-करोड़ों रुपए का मुआवजा जारी किया गया। CBI को संदेह है कि इस प्रक्रिया में कई अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया गया।

CBI ने मांगे दस्तावेज, कई अधिकारियों से पूछताछ जल्द

CBI टीम ने SECL और राजस्व विभाग के दफ्तरों से संबंधित रिकॉर्ड जब्त कर लिए हैं। आने वाले दिनों में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि किस स्तर पर अनुमोदन में गड़बड़ियां की गईं और किस तरह मूल्यांकन को बढ़ाकर दर्शाया गया।

राज्य में हड़कंप, कई प्रोजेक्ट की जांच की तैयारी

CBI की इस कार्रवाई से विभागों में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि एजेंसी जल्द ही इसी तरह के अन्य भूमि मुआवजा मामलों की भी जांच शुरू कर सकती है। फिलहाल SECL और राजस्व विभाग ने CBI को सहयोग करने की बात कही है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix