March 4, 2026
अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी पर CBI की कार्रवाई, ₹228 करोड़ बैंक फ्रॉड केस में FIR दर्ज

अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी पर CBI की कार्रवाई, ₹228 करोड़ बैंक फ्रॉड केस में FIR दर्ज

Dec 9, 2025

नई दिल्ली। उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने उन पर ₹228 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड का मामला दर्ज किया है। यह एफआईआर रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) और उसके निदेशकों के खिलाफ हुई है, जिनमें जय अनमोल और रवींद्र शरद सुधाकर शामिल हैं।

बैंक की शिकायत के बाद CBI की कार्रवाई

यह कार्रवाई यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर की गई है। बैंक ने आरोप लगाया कि RHFL ने 450 करोड़ रुपये का लोन लिया था और उसकी शर्तों का पालन नहीं किया गया। कंपनी समय पर किश्तें नहीं चुका सकी, जिसके बाद 20 सितंबर 2019 को इस लोन को NPA घोषित कर दिया गया।

किस बात का आरोप?

शिकायत में कहा गया है कि:

  • लोन लेकर पैसे का “उचित उपयोग” नहीं किया गया
  • बैंक को दिए गए उद्देश्य के बजाय फंड्स को “अन्य कामों” में लगाया गया
  • निदेशकों द्वारा धोखाधड़ी कर बैंक को वित्तीय नुकसान पहुंचाया गया
  • CBI ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अनिल अंबानी समूह पहले भी जांच के दायरे में

अनिल अंबानी के समूह की कई कंपनियां पहले भी ED और अन्य एजेंसियों की स्कैनर पर रही हैं। हाल ही में ईडी ने रिलायंस समूह से जुड़ी कंपनियों की संपत्तियाँ भी अटैच की थीं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix