
Bhatapara: मातर कार्यक्रम में मारपीट का मामला, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
भाटापारा। ग्राम रोहरा में मातर कार्यक्रम के दौरान विवाद को लेकर प्रार्थी दिलहरण यादव पर तीन युवकों ने अश्लील गाली-गलौज और मारपीट की, जिसमें प्रार्थी को हाथ, मुक्का और लोहे की चूड़ा से गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए अन्य लोग भी आरोपियों के निशाने पर आए।

6 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलने पर थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों — गोपाल यादव (19), भागीरथी यादव (26) और भविष्य ध्रुव (18) — को हिरासत में लिया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने मारपीट की बात स्वीकार की।
अदालत में पेश करने की प्रक्रिया जारी है, जबकि प्रकरण की विवेचना थाना भाटापारा ग्रामीण द्वारा की जा रही है।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



