March 4, 2026
Bilaspur : केस लड़ते-लड़ते महिला को दिल दे बैठा वकील

Bilaspur : केस लड़ते-लड़ते महिला को दिल दे बैठा वकील

Nov 5, 2025

मामला बिलासपुर का

बिलासपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला के केस को लड़ते-लड़ते उसका वकील ही उस पर दिल हार बैठा। महिला अपने पति से तलाक का केस लड़ रही थी और उसी दौरान वकील ने उसकी मदद करते-करते उससे नजदीकियां बढ़ा लीं।

शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण

महिला का आरोप है कि वकील ने उसे भरोसा दिलाया कि वह अपनी पत्नी से तलाक लेकर उससे शादी करेगा। इसी झांसे में आकर महिला ने वकील के साथ संबंध बना लिए। लेकिन बाद में जब शादी की बात आई तो वकील टालमटोल करने लगा।

 

पति से तलाक करवाने में की थी मदद

जानकारी के अनुसार, महिला पहले से शादीशुदा थी और अपने पति से विवाद के चलते तलाक का मुकदमा चल रहा था। वकील ने उसे केस में सहायता करते हुए पति से तलाक दिलवाया। इसके बाद उसने खुद शादी का वादा किया, पर निभाया नहीं।

महिला ने दर्ज कराई एफआईआर

जब वकील ने शादी से इंकार किया तो पीड़िता ने थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में महिला के आरोपों की पुष्टि हुई है और वकील से पूछताछ की जा रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix