February 15, 2026
तेज रफ्तार बस का कहर, युवती को मारी टक्कर फिर बिजली पोल से टकराई

तेज रफ्तार बस का कहर, युवती को मारी टक्कर फिर बिजली पोल से टकराई

Feb 15, 2026

नशे में धुत चालक गिरफ्तार, युवती अस्पताल में भर्ती
जगदलपुर। जगदलपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवती को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शराब के नशे में चला रहा था बस
जानकारी के मुताबिक भारत ट्रेवल्स की बस का चालक हरेंद्र निषाद नशे की हालत में वाहन चला रहा था। नशे के प्रभाव में वह बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और पहले बाइक सवार युवती को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद बस सीधे सड़क किनारे लगे बिजली पोल से जा भिड़ी।

पुलिस ने मौके से पकड़ा चालक
हादसे की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवती को एंबुलेंस की मदद से तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने बस चालक को मौके से ही हिरासत में ले लिया और बस को जब्त कर थाने ले जाया गया।

आसपास के वाहनों को भी नुकसान
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई है। उसकी लापरवाही से न केवल युवती घायल हुई, बल्कि आसपास खड़े अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।

फिलहाल आरोपी चालक के खिलाफ नशे में वाहन चलाने सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे में ड्राइविंग के मामलों पर सख्ती जारी रहेगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix