
कैप्सूल वाहन ने बाइक को मारी टक्कर: एक युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम
जांजगीर-चांपा। जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया है। जांजगीर–बिलासपुर मार्ग पर ग्राम नरियरा में रविवार तड़के कैप्सूल वाहन ने बाइक को भीषण टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अतुल कुमार साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। दोनों युवक सुबह ट्यूशन क्लास के लिए निकले थे।

परिजनों ने सड़क पर किया चक्काजाम
यह दुर्घटना मुलमुला थाना क्षेत्र में हुई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क के बीच शव रखकर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची मुलमुला पुलिस ने समझाइश की कोशिश की, लेकिन वार्ता विफल रही। परिजनों की मांग है कि मृतक के परिवार को मुआवजा दिया जाए और एक सदस्य को नौकरी उपलब्ध कराई जाए। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर तैनात हैं और आंदोलन खत्म कराने के प्रयास जारी हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



