
शासकीय महाविद्यालय खेरथा में “कैंपस कॉलिंग प्रोग्राम” का आयोजन
खेरथा: शासकीय महाविद्यालय खेरथा में 02 दिसंबर 2025 को प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी के मार्गदर्शन में महिला आंतरिक शिकायत निवारण प्रकोष्ठ द्वारा “कैंपस कॉलिंग प्रोग्राम” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उनके अधिकारों की समझ विकसित करना, सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं समाज में सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करना था।
POSH अधिनियम से संबंधित शॉर्ट फिल्म दिखाई गई
कार्यक्रम के दौरान POSH अधिनियम से संबंधित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई, जिसमें महिलाओं की कार्यस्थल सुरक्षा, लैंगिक समानता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक चुनौतियों से निपटने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। छात्राओं और महिला स्टाफ के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए इस फिल्म को अत्यंत प्रभावी माना गया।

महाविद्यालय में की गई एंबेसेडर की नियुक्ति
कैंपस कॉलिंग प्रोग्राम के अंतर्गत महाविद्यालय में कैम्पस एंबेसेडर की नियुक्ति भी की गई। इसके बाद सभी महिला स्टाफ और छात्राओं ने लैंगिक संवेदनशीलता को बढ़ावा देने हेतु संकल्प लिया। कार्यक्रम में सुश्री गायत्री नेताम, श्रीमती देवप्रभा साहू, श्रीमती विनीता गजभिये, डॉ. रामकुमारी, सुश्री नम्रता कटझरे सहित महाविद्यालय की समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



