February 1, 2026
CAF भर्ती को लेकर उग्र प्रदर्शन, HM हाउस पर डटे कैंडिडेट्स

CAF भर्ती को लेकर उग्र प्रदर्शन, HM हाउस पर डटे कैंडिडेट्स

Jan 20, 2026

छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) भर्ती 2018 को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। वर्ष 2018 में CAF के लिए 1786 पदों पर भर्ती निकाली गई थी, जिसमें लगभग 417 कैंडिडेट्स वेटिंग लिस्ट में शामिल थे। हैरानी की बात यह है कि 7 साल बीत जाने के बाद भी इन उम्मीदवारों को अब तक नौकरी नहीं मिल पाई है, जबकि CAF में वर्तमान में 3 हजार से अधिक पद रिक्त बताए जा रहे हैं।


HM हाउस का घेराव, मुलाकात की मांग पर अड़े उम्मीदवार

नौकरी की मांग को लेकर CAF कैंडिडेट्स ने गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले का घेराव कर लिया है। कैंडिडेट्स का कहना है कि जब तक गृहमंत्री से सीधी मुलाकात और ठोस चर्चा नहीं होगी, तब तक वे वहां से नहीं हटेंगे। प्रदर्शनकारी लगातार सरकार से भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने की मांग कर रहे हैं।

पुलिस और कैंडिडेट्स के बीच झड़प

गृहमंत्री आवास के बाहर स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब कैंडिडेट्स को हटाने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान कैंडिडेट्स और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोक-झोंक और झड़प की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने महिलाओं और बच्चों पर भी जोर-जबरदस्ती की।


परिवार के साथ धरने पर बैठे उम्मीदवार

CAF कैंडिडेट्स बीते एक महीने से परिवार और बच्चों के साथ धरना स्थल पर बैठे हुए हैं। कई उम्मीदवारों का कहना है कि वे पिछले 7 वर्षों से लगातार दफ्तरों और मंत्रियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। कुछ उम्मीदवार हताश होकर दूसरे करियर विकल्प भी तलाश चुके हैं।


पहले मिल चुका है आश्वासन

कैंडिडेट्स का कहना है कि इससे पहले दो बार गृहमंत्री विजय शर्मा से उनकी मुलाकात हो चुकी है, जिसमें उन्हें सकारात्मक आश्वासन मिला था। हालांकि तीसरी बार मुलाकात नहीं हो सकी, जिससे नाराज होकर उम्मीदवारों ने HM हाउस का घेराव कर दिया।


समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

प्रदर्शनकारी कैंडिडेट्स ने साफ शब्दों में कहा है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, वे आंदोलन जारी रखेंगे। जरूरत पड़ी तो इसे और उग्र रूप दिया जाएगा। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix